सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

January 20, 2026 1:40 pm

Punjab Cabinet expansion charanjit singh channi to meet governor congress | पंजाब में कैबिनेट विस्तार जल्द, इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह

चंडीगढ़: पंजाब की कांग्रेस सरकार जल्द मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है. चरणजीत सिंह चन्नी हाल ही में पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गर्वनर बनवारीलाल पुरोहित से मिलने के लिए राजभवन पहुंच चुके हैं.

सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजिया, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और परगट सिंह के साथ कुलजीत नागरा, गुरकीरत कोटली, राणा गुरजीत पंजाब कैबिनेट में नए चेहरे होंगे.

इसी के साथ पुरानी कैबिनेट के कुछ मंत्रियों ने अपना पद बचा लिया है. जिसमें ब्रह्म महिंदरा, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्तान, विजेंद्र सिंगला और भारत भूषण आशू का नाम शामिल है.

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को गुरुवार की देर रात राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद तीसरी बार दिल्ली बुलाया गया और शुक्रवार को बैठक दोपहर 2 बजे तक चलती रही. सूत्रों ने कहा कि राज्य के कुछ नेताओं ने पार्टी आलाकमान से उनकी चिंताओं को दूर करने की अपील की थी.

Source link