सबकी खबर , पैनी नज़र

June 20, 2026 11:35 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 20, 2026 11:35 pm

पंडोह में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत राशि

मंडी, 12 जुलाई 2023: जिला प्रशासन मंडी द्वारा पंडोह में बाढ़ पीड़ितों को फौरी सहायता के रूप में राहत राशि बांटी गई। प्रभावितों को राशन और अन्य सामान भी वितरित किया गया।  मंडी जिला में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित पंडोह में अधिकांश घरों में बिजली और पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बाकि घरों में बिजली और पेजयल आपूर्ति बहाल करने के लिए पूरी मशीनरी दिन रात कार्य कर रही है।  मौसम साफ रहने पर बहुत जल्दी सभी घरों में बिजली और पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
अतिरिक्त जिलाधीश मंडी निवेदिता नेगी ने बताया कि पंडोह में बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि वितरित की गई है। उनके रहने व खाने का प्रशासन ने पूरा प्रबंध किया है। बिजली और पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए सरकारी अमला दिन रात कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि पंडोह में रास्तों में भरी गाद को हटाने का कार्य भी जारी कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जहां आवश्यक है वहां पर क्रेेट वाल खड़ी की जा रही है।