सबकी खबर , पैनी नज़र

June 15, 2026 4:54 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 15, 2026 4:54 am

हि.प्र. वोकेशनल ट्रेनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 11 अगस्त 2022 हिमाचल प्रदेश वोकेशनल ट्रेनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के विभिन्न मुद्दों को ध्यान से सुना और इन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष यशवन्त ठाकुर ने मुख्यमंत्री को एसोसिएशन की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव मनीष कुमार, सिरमौर के जिला अध्यक्ष अरविन्द कंवर, लाहौल-स्पिति के जिला अध्यक्ष सुनील, मीडिया सचिव लीलाधर ठाकुर व बी.वॉक विंग के अध्यक्ष कुश भंडारी भी उपस्थित थे।