सबकी खबर , पैनी नज़र

October 22, 2026 10:06 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 22, 2026 10:06 am

संजय अवस्थी ने मैन्थी गांव में आयोजित गुरुपर्व कार्यक्रम में की शिरकत

सोलन हिमदेव न्यूज़ 15 फरवरी, 2023: मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनलग के मैन्थी गांव में आयोजित गुरु पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
संजय अवस्थी ने गुरु रामदास नवमी की बधाई देते हुए कहा कि संत महापुरुष किसी एक जाति व धर्म के नहीं होते बल्कि वे समस्त मानव जाति का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समाज एक परिवार का सपना लेकर हम मिलजुल कर क्षेत्र का विकास करेगें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भाईचारे व सदभावना का संदेश मिलता है। हमें एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, जिससे देश व प्रदेश की उन्नति संभव होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों का जीवन सरल बनाने के उद्देश्य से नई-नई योजनाएं लेकर आ रही है।
      उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अर्की कालेज में नए सत्र से एमए इतिहास व अंग्रेजी की कक्षाऐं आरम्भ की जाएगी, जिससे क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा घरद्वार पर ही प्राप्त होगी।
उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सूचारू रूप से चलाने और घरों में पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति सुचारू रखना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्य संसदीय सचिव ने अखिल भारतीय हरिजन लीग अर्की को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की के अध्यक्ष चुनी लाल बंसल, उपाध्यक्ष कैलाश चंद, महासचिव संतराम पंवर, अनुसूचित जाति लीग कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सीडी बंसल, ऑल इंडिया कांग्रेस ब्रीग्रेड सोलन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश, स्थानीय इकाई खनलग के अध्यक्ष बलदेव सिंह, गंगा राम, लेखराम, अमर देव, रोशन वर्मा, मस्त राम पंवर, उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, व अन्य विभागों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।