सबकी खबर , पैनी नज़र

May 31, 2026 2:32 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 31, 2026 2:32 pm

मकड़चछा व रिवन्दड़ी तक चलेगी शिमला पनहेरा बस

20 जनवरी 2025: शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत शकराड़ी के गाँव मकड़च्छा – रिवन्दड़ी को बस सुविधा से जोड़ दिया गया है।

इन गांवों को बस सुविधा मुहैया करवाने के लिए शिमला पनहेरा बस को अब मकड़चछा – रिवन्दड़ी के लिए चलाया जा रहा है। सोमवार प्रातः मकड़च्छा और रिवन्दड़ी के ग्रामीणों ने उप प्रधान खुशीराम शर्मा की अगुवाई में बस को प्लान बस ठहराव के पास रिबन काटकर व विशेष पूजा अर्चना करके शिमला के लिए रवाना किया। इस अवसर पर महिला मण्डल मकड़च्छा, युवक मण्डल मकड़च्छा तथा ग्राम सुधार कमेटी के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत शकराड़ी के युवा नेता व समाजसेवी लोकेश शर्मा ने बताया कि इस बस के मकड़चछा व रिवन्दड़ी गांव के लिए चलने से आसपास के दो तीन गांवों के लोगों को फायदा होगा। लोकेश शर्मा ने बताया कि स्थानीय विधायक व प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री, विक्रमादित्य सिंह, अपने कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रयासों और दूरदर्शी दृष्टिकोण का ही परिणाम है कि हमारे क्षेत्र मकड़चछा में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एच.आर.टी.सी) की बस सेवा सुचारू रूप से शुरू हो गई है।
मकड़चछा-रिवन्दड़ी रूट पर पनहेरा से चलने वाली बस, जो सुबह शिमला के लिए रवाना होती है, को मंत्री महोदय के आदेश पर इस मार्ग के लिए मंजूरी दी गई। इससे न केवल मकड़च्छा बल्कि आसपास के अन्य गांवों के लोग, विशेष रूप से वे जो शिमला में कार्यरत हैं, अब घर के नजदीक से ही परिवहन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
लोकेश शर्मा ने क्षेत्रवासियों की ओर से प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया।