सबकी खबर , पैनी नज़र

August 22, 2026 8:28 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 22, 2026 8:28 pm

श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम विशेष योजना क्षेत्र की बैठक आयोजित

धर्मशाला, 4 अप्रैल :श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम विशेष योजना क्षेत्र की बैठक सभापति, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम एवं उपायुक्त  हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण  कार्यालय धर्मशाला के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं मंडलीय नगर योजनाकार, धर्मशाला रसिक शर्मा ने प्राधिकरण की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में विभिन्न विकासात्मक कार्यों, राजस्व सुदृढ़ीकरण तथा प्रशासनिक प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि साडा  में उपलब्ध धनराशि का उपयोग क्षेत्र के विकास कार्यों में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहरी स्थानीय निकायों की तर्ज पर प्राधिकरण अपने क्षेत्र में कचरा निस्तारण की व्यवस्था को भी सुदृढ़ करेगा।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र के सतत एवं संतुलित विकास को प्राथमिकता दी जाए।
इस अवसर  विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।