सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 7:00 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 7:00 pm

एसएमसी अध्यपकों द्वारा 1900 रुपए मानदेय बढ़ाने का किया विरोध

शिमला 17 फरवरी 2024: एसएमसी अध्यपकों द्वारा 1900 रुपए मानदेय बढ़ाने का किया विरोध,19 फरवरी को विधानसभा के बाहर होंगे एकत्रित,स्कूलों का होगा पूर्ण तौर से बहिष्कार:
17 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया गया इसमें एसएमसी अध्यपकों के मानदेय में 1900 रुपए की मासिक बढ़ोतरी की गई है उधर एसएमसी शिक्षकों का कहना है कि वे नियमितीकरण की मांग को लेकर 27 तारिक से निरंतर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं और 8 तारिक से निरंतर पेन डाउन स्ट्राइक पर है। बच्चों की परीक्षा अगले सप्ताह से शुरू होगी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है और हजारों स्कूलों में परीक्षा करवाने के लिए अध्यापक नहीं है परंतु सरकार गंभीर नहीं है,अब 19 तारिक से एसएमसी अध्यापक पूर्ण तौर पर कक्षाओं का बहिष्कार स्कूल नहीं जायेंगे और 19 तारिक को सभी अध्यापक अपने परिवार सहित विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेंगे और 12वी वर्ष नियमतीकरण के विपरीत मात्र 1900 का विरोध करेंगे, एसएमसी अध्यपकों का कहना है कि शिक्षा मंत्री ने हमे 12 तारिक को बुलाया था और हमे ये आश्वासन दिया था की कैबिनेट सब कमेटी द्वारा फाइनल रिपोर्ट त्यार की गई है जो 14 की कैबिनेट में जायेगी 14 की कैबिनेट में ऐसा देखने को नहीं मिला हमे उम्मीद थी 17 तारिक को जरूर हमारे लिए उचित फैसला होगा ऐसे में अब एसएमसी अध्यपकों में बहुत अधिक आक्रोश है। जिसका प्रभाव बच्चों पर पड़ चुका है और आने वाले समय में और अधिक दिखने को मिलेगा।