सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 9:28 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 9:28 pm

राजधानी शिमला की ऊंचाई वाली पहाड़ियों में फिर से बर्फबारी

शिमला 03 फरवरी 2024: राजधानी शिमला की ऊंचाई वाली पहाड़ियों में फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की तरफ से आज से 5 फरवरी तक मौसम के खराब रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि आज और कल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अलर्ट जारी किया है। शिमला रिज मैदान में ताजा बर्फबारी देखकर पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। शिमला घूमने आए पर्यटकों ने बताया कि पहली बार इस तरह की बर्फ गिरते हुए देख रहें है। शिमला का ट्रिप सफल हो गया है। बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में कड़ाकेदार ठंड पड़ रही है। 2 दिन पहले ही प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी देखने को मिली। अब एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। साथ ही स्थानीय लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है। प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण 4 एनएच सहित 504 सड़के यातायात के लिए बाधित है। कई क्षेत्रों में बिजली, पानी भी नही है। लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है। 250 मशीनें बर्फबारी हटाने के लिए लगी हुई हैं। 5, फरवरी तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा