सबकी खबर , पैनी नज़र

September 22, 2026 7:33 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 22, 2026 7:33 pm

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में राजनीतिक शास्त्र और निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 15 अक्तूबर, 2022
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में राजनीतिक शास्त्र और निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर हिमाचल प्रदेश का मानचित्र बनाया जिसकी ड्रोन की मदद से एरियल फोटोग्राफी की गई। इस के अलावा महाविद्यालय में चुनाव जागरूकता विषय पर नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।