सबकी खबर , पैनी नज़र

August 25, 2026 12:16 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 25, 2026 12:16 pm

मुख्यमंत्री ने चिड़गांव में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 21 जुलाई, 2023 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल रात शिमला जिला के चिड़गांव क्षेत्र में खाबल गांव के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।