सबकी खबर , पैनी नज़र

July 3, 2026 12:00 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 3, 2026 12:00 am

इंदिरा गांधी के दूरदर्शी निर्णयों का देश को हो रहा लाभः मुख्यमंत्री
पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पाजंलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

शिमला 19 नवम्बर, 2023: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां ऐतिहासिक रिज पर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज देश को उनके दूरदर्शी निर्णयों का लाभ मिल रहा है। उन्होंने आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए भू-सुधार कानून लाने और बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने जैसे साहसिक फैसले लिये। उन्होंने बांग्लादेश की मुक्ति में अहम योगदान दिया है, जो देशभक्ति का एक अद्वितीय उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।