सबकी खबर , पैनी नज़र

October 12, 2026 6:21 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 12, 2026 6:21 pm

लॉन्चिंग प्रक्रिया के दौरान यांत्रिक खराबी के कारण ट्रस संरचना नीचे गिर गई तीन लोग घायल हुए

एनएचएआई द्वारा जारी सूचना
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सूचित किया है कि निर्माणाधीन हमीरपुर बाईपास (NH-103) परियोजना में 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज को पुशिंग विधि के माध्यम से लॉन्च करने का कार्य चल रहा था। यह परियोजना शिमला-मटौर कॉरिडोर का हिस्सा है।
लॉन्चिंग प्रक्रिया के दौरान, जब लॉन्चिंग नोज़ पियर कैप के ऊपर पहुंचा, तो यांत्रिक खराबी के कारण वह अचानक ढह गया, जिससे ट्रस संरचना नीचे गिर गई। घटना में पुल के पियर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए हमीरपुर के निकटतम अस्पताल में ले जाया गया है। घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है।