धर्मशाला, 22 अप्रैल: नगर निगम धर्मशाला के वार्ड संख्या 1 से 17 तथा पालमपुर के वार्ड संख्या 1 से 15 तक पार्षदों के चुनाव हेतु चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों नगर निगमों के के मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव भी प्रचलित अधिनियम एवं नियमों के अनुसार संपन्न होंगे।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमरा बैरवा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 02 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सम्बन्धित सहायक निर्वाचन अधिकारी-सह-उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 04 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 06 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। मतदान केंद्रों की सूची 29 अप्रैल 2026 तक सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि चुनाव होता है, तो मतदान 17 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक संपन्न होगा तथा मतों की गणना 31 मई 2026 को प्रातः 9 बजे से नगर निगम धर्मशाला के लिए नगर निगम मुख्यालय धर्मशाला तथा नगर निगम पालमपुर के लिऐ नगर निगम मुख्यालय पालमपूर



