सबकी खबर , पैनी नज़र

युवा विजय संकल्प रैली होगी ऐतिहासिक , मोदी जी युवाओं को देंगे को जीत का मंत्र

शिमला हिमदेव न्यूज़ 21 सितंबर, 2022 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल आना हिमाचल वासियों के लिए गर्व की बात है।
नरेंद्र मोदी का हिमाचल की जनता के प्रति स्नेह अद्भुत है और हिमाचल की जनता भी उनको बहुत प्यार करती है। मोदी जी का हिमाचल में घर घर तक का संपर्क है।
प्रधानमंत्री जी का हिमाचल से गहरा नाता है।
मुझे पूरा यकीन है की भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा रैली भव्य ऐतिहासिक पूर्ण रूप से सफल होगी और मंडी में मोदी जी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आने वाले है।
इस रैली में 1 लाख से भी ज्यादा युवा भाग लेने जा रहे है,इस रैली से भाजपा में नई ऊर्जा का संचार होगा, इस रैली में हिमाचल प्रदेश के हर बूथ से 20 युवा भाग लेंगे।
युवा संकल्प रैली से प्रदेश में काफी हल चल पैदा हुई है और यह प्रथम बार है की एक प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करने जा रहे है। सुरेश कश्यप ने कहा की कांग्रेस पार्टी के बयानों से साफ दिख रहा है की कांग्रेस वर्तमान समय में हताश है।
कांग्रेस पार्टी की हिमाचल में जमीन खिसकता दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा की सुखविंदर सिंह सुक्खू बताए की जब कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने हिमाचल में कितना रोजगार दिया। केवल ब्यानबीर बन जनता को गुमराह करना बंद करे सुखविंदर सिंह सुक्खू।
प्रदेश में जयराम सरकार ने स्वावलंबन योजना से युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया है , और इस स्कीम के अंतर्गत 4000 से ज्यादा यूनिट लग चुके है। आज हिमाचल का युवा नौकरी देने वाला बन रहा है।
भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से धरातल पर काम किया है जिससे कांग्रेस पार्टी भौकला गई है। उन्होंने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार का लगातार आशीर्वाद मिल रहा है और भाजपा एकता के साथ हर चनौती का सामना करने को तैयार है।
इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेंगे और हम एक मजबूत सरकार बनाएंगे। कश्यप ने कहा की भाजपा में चुनाव कौन लड़ेगे वो हमारा शीश नेतृत्व तय करेगा।
भाजपा जिताऊ चेहरों को टिकट देगी। हम जल्द बाजी में नहीं सोच समाज कर टिकट देंगे।
कश्यप ने कहा की कांग्रेस खोले वादे करती है और जनता को गुमराह करती है।
भाजपा की प्रदेश सरकार ने ओपीएस को लेकर एक समिति का गठन भी किया है और जल्द ही हम इस विषय पर एक उचित निर्णय लेंगे , हमने पहले भी कर्मचारियों के सभी हितों की रक्षा की है और आगे भी करेंगे ।