सबकी खबर , पैनी नज़र

October 29, 2026 5:04 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 29, 2026 5:04 pm

प्रदेश भर में चला जा रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 11 नवंबर, 2022 हिमाचल में मतदान की तैयारियां पूरी- शांतिपूर्ण मतदान और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश भर में चला जा रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम। हिमाचल में 14वीं विधानसभा के लिए 12 नवंबर यानी कल मतदान होगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बार कबायली क्षेत्रों में बर्फबारी की बीच मतदान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि इन क्षेत्रों सहित सभी प्रदेश भर में तैयारियां पूरी कर ली गई है और प्रदेश भर मे चल रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के तहत आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि हिमाचल में इन चुनावों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जाए ।
उन्होंने बताया कि युवा मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है वही बुजुर्ग मतदाताओं के लिए एक बड़ी संख्या में बैलेट वोट करवाए गए हैं । मनीष गर्ग ने बताया कि हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हुई है वहां के लिए भी मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार शांतिपूर्ण ढंग से मतदान होगा और लोग मतदान में अपनी भागीदारी बढ़ाएंगे । मनीष गर्ग ने बताया कि हिमाचल मे चुनाव को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और इसके लिए मतदाताओं में विशेषकर नए मतदाताओं में एक उत्साह बना हुआ है जिसके चलते कल मतदान में मतदाता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। मनीष गर्ग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी। इस अवसर पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में मतदाता जागरूकता के लिए एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया और मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने मतदाता जागरूकता के लिए एक रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।