सबकी खबर , पैनी नज़र

September 14, 2026 11:20 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 14, 2026 11:20 am

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों का जायजा लिया

शिमला 11 अक्तूबर, 2025,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों के दृष्टिगत आज समारोह स्थल का दौरा किया।
उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने को कहा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क राजीव कुमार और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।