सबकी खबर , पैनी नज़र

June 14, 2026 8:54 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 14, 2026 8:54 pm

आपदा प्रबंधन को लेकर 15 जून को होगी 10वीं मेगा मॉक एक्सरसाइज

शिमला 14 जून, 2026, जिला प्रशासन की मेगा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियाँ मुकम्मल

जिला शिमला में 15 जून 2026 को 10वीं मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा जिसमें बादल फटने, जंगल में आग और भूकंप जैसी स्थिति को लेकर आपदा प्रबंधन की तैयारियां जांची जाएँगी।
मॉक एक्सरसाइज को लेकर आज जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अनुपम कश्यप ने की।
उन्होंने बताया कि मेगा मॉक एक्सरसाइज का उदेश्य जिला की आपदा प्रबंधन योजनाओं की समीक्षा करना, आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना और मानक संचालन प्रक्रियाओं का मूल्यांकन करना, विभिन्न हितधारकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को उजागर करना और जिला स्तर पर विभिन्न हितधारकों के आपातकालीन सहायता कार्यों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना।
उन्होंने बताया कि मेगा मॉक एक्सरसाइज 15 जून को दो सत्र में आयोजित की जाएगी जिसमें पहला सत्र प्रातः 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दूसरा सत्र सायं 6 बजे से रात 9:30 बजे तक आयोजित किये जायेंगे। बादल फटने की स्थिति को लेकर एक्सरसाइज रामपुर और सुन्नी में आयोजित की जाएगी जबकि जंगल में आग लगने की स्थिति को लेकर तारा देवी में एक्सरसाइज होगी। रोहडू उपमंडल में पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहडू, ठियोग में न्यू बस स्टैंड प्रेमघाट, कोटखाई में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई, चौपाल में राजकीय उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई, जुब्बल उपमंडल में ठाकुर राम लाल स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल, जय बिहारी लाल खाची राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन, डोडरा क्वार उपमंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोडरा, कुपवी उपमंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुपवी और शिमला शहरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भट्टाकुफर में भूकंप की स्थिति को लेकर मॉक एक्सरसाइज की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति को बेहतर तरीक़े से सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर नियंत्रित करना है। इसके अतिरिक्त एक्सरसाइज के दौरान जो कमियां सामने आती हैं उनको दूर कर भविष्य के लिए हमेशा तैयार रहना है।
उन्होंने एक्सरसाइज की रिपोर्ट जल्द से जल्द जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम शिमला डॉ भुवन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर तथा अन्य विभागों से अधिकारी उपस्थित रहे।