सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 10, 2026 9:24 pm

15 से 17 सितंबर तक पुणे में होगा 12 वां छात्र संसद

शिमला हिमदेव न्यूज़ 10 सितंबर 2022 देश भर के युवा छात्र नेताओं के साथ हिमाचल के युवा होंगे शामिल, कई ज्वलंत मुद्दों पर होगी चर्चा भारतीय छात्र संसद के 12वें संस्करण का आयोजन इस वर्ष पुणे में किया जा रहा है। 15 से 17 सितंबर तक चलने वाली छात्र संसद में बड़ी संख्या में हिमाचल के युवा भी शामिल होंगे। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज युवा समेत 10 हजार से अधिक छात्र भाग लेंगे। 3 दिवसीय इस छात्र संसद का आयोजन भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन और केंद्रीय खेल एंव युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। छात्र संसद के राज्य समन्वयक कमल ठाकुर ने शिमला में बताया कि छात्र संसद में भाग लेने के लिए 15 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन होगा। यह छात्र संसद 15 से 17 सितंबर तक पुणे में होगा। देश भर से छात्र नेता इसमें भाग लेंगे ओर ज्वलंत मुद्दों को लेकर इसमें भाषण के साथ चर्चा की जाएगी। 3 दिवसीय भारतीय छात्र संसद मे भारत सरकार के कानून और न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल सहित कई केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद, अलग अलग राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजनीतिक, सामाजिक, मीडिया, अभिनय, उद्योग, कानून, आध्यात्मिक व खेल क्षेत्र के अनेक दिग्गज युवा शामिल होंगे. छात्र संसद में भाषण स्वतंत्रता, वंशवाद, भारतीय मीडिया ,समान नागरिकता संहिता जैसे विषयो पर चर्चा होगी। कमल ठाकुर, समन्वयक छात्र संसद हिमाचल प्रदेश