सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 16, 2026 5:53 pm

लुहरी के 22 वर्षीय रवींद्र कुमार ने आनी विस युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ठोकी ताल

आनी:(जितेन्द्र गुप्ता) लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में नए सिरे से बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है।
संगठन में सक्रिय युवाओं के साथ ही पिछ़ड़ों, दलितों एवं अल्पसंख्यकों की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी है।
इसी कड़ी में आनी विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव होने हैं।
अध्यक्ष पद के लिए नितेश ठाकुर, रवींद्र कुमार, रमेश कुमार और विजय कुमार आदि 4 प्रत्याशी मैदान में हैं।
चारों अपने पक्ष में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को रिझाने में जुटे हैं।
आनी विधानसभा क्षेत्र के लुहरी से सम्बंध रखने वाले रवींद्र कुमार उर्फ रब्बू ने भी युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रखी है।
22 वर्षीय युवा रवींद्र कुमार रब्बू ने एक वार्ता में बताया कि उनकी रग रग में कांग्रेस दौड़ती है और युवा कांग्रेस का आनी का अध्यक्ष बनकर वे न केवल कांग्रेस के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे, बल्कि आनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं, मांगों को भी उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि वे एनएसयूआई के साथ जुड़े हैं और संगठन के लिए हर जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने आनी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके पक्ष में मत करने की अपील की है, ताकि वे युवा कांग्रेस को आनी विधानसभा क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकें।