सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 10:16 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 10:16 pm

तारादेवी मंदिर के पास लगाए देवदार के 225 पौधे

शिमला, 13 अगस्त (ब्यूरो): राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी की एन.एस.एस. इकाई, मंदिर ट्रस्ट एवं एस.एम.सी. के सहयोग से तारादेवी मंदिर के पास देवदार के 225 पौधे लगाए गए। एस.एम.सी. प्रधान चंदन शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में एन.एस.एस. के 27 विद्यार्थियों व पाठशाला की ओर से भवानी शर्मा, भारती ठाकुर, यशपाल ठाकुर, लाइक राम, मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पवन शर्मा, प्रमोद, प्रदीप, राजेश, अशोक शर्मा, मनीष, प्रवीण, गीता देवी व सुरेंद्र वर्मा ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन :
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी की एन.एस.एस. इकाई, मंदिर ट्रस्ट एवं एस.एम.सी. के पदाधिकारी तारादेवी मंदिर के पास देवदार के पौधे लगाते हुए।