सबकी खबर , पैनी नज़र

May 17, 2026 11:56 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 17, 2026 11:56 am

शिमला में 9 केंद्रों पर 3627 ने दी नीट परीक्षा

शिमला में आज नीट परीक्षा का 9 केंद्रों पर सफल आयोजन किया गया। कुल 3738 उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था जिसमें से आज 3627 ने परीक्षा दी और 111 एबसेंट रहे।
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा ने बताया कि नीट परीक्षा का सफल आयोजन इन सभी केंद्रों पर सुनिश्चित हुआ है।
इस 9 केंद्रों में  उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) राजकीय महाविद्यालय संजौली, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) लालपानी, राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स, राजकीय कन्या महाविद्यालय, हि.प्र. विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल समरहिल, विधि विभाग, हि.प्र. विश्वविद्यालय समरहिल एच.पी.यू., राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान कोटशेरा और विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान (यू.आई.टी.) शामिल रहे।