सबकी खबर , पैनी नज़र

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुन्नी सेवा केंद्र द्वारा ओम शान्ति भवन सुन्नी मे चतुर्थ वार्षिक आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन किया गया।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 18 सितंबर, 2022:
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुन्नी सेवा केंद्र द्वारा ओम शान्ति भवन सुन्नी मे चतुर्थ वार्षिक आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहै। संस्था के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय मॉउंट आबू से कार्यकारी सचिव डॉ बी के मृत्युंजय, ब्रह्मचारिणी राजयोगिनी बी के शिविका, वरिष्ठ राजयोगी बी के प्रकाश कार्यक्रम में शामिल रहै।
मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने आध्यात्मिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनके घर पर श्राद्ध होने के बावजूद भी वह आध्यात्मिक कार्यक्रम में पहुंचे क्योंकि यह परमात्मा की शक्ति है जिसने उन्हें यहां आने के लिए संचालित किया व प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारत देश विश्व गुरु रहा है परंतु पिछले हजार बारह सौ वर्षों में हमारी अध्यात्मिक शक्ति पर आघात करने का प्रयास किया गया है। वर्ष 1947 में देश को राजनीतिक स्वतंत्रता तो मिली मगर उस समय के राजनेताओं ने आध्यात्मिक शक्ति पर कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। भारत से कभी भी कोई शस्त्र लेकर भूमि जितने नहीं गया। भारत विश्व की महा सत्ता नहीं चाहता बल्कि विचारों से, भावना से, प्रेम से, प्रेरणा से हृदय जीतने वाला विश्व गुरु बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने दुष्ट शक्तियों का विनाश कर के स्वर्णिम लंका को जीतने के बाद भी वापस लौटा दिया क्योंकि उनका मानना था कि ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है। वही विवेकानंद ने विदेश में जाकर भारतीय सनातन परंपरा और संस्कृति का ज्ञान सबके समक्ष रखा।
इस पर उन्होंने एक कविता पढ़ते हुए कहा कि
कोई बतलावे काबुल में जाकर कितने मस्जिद तोड़े
रामकृष्ण के नाम पर कितने अत्याचार किए
भूभाग नहीं शत-शत ह्रदय जीतने का निश्चय है।
यही हमारी संस्कृति है।
उन्होंने कहा कि इसी परंपरा में ब्रह्मा कुमारीज संस्था ने 1937 से इस आध्यात्मिक शक्ति को लेकर आगे बढ़ने का यज्ञ देश में ही नहीं बल्कि विश्व के 147 देशों में चल रहा है। उन्होंने ब्रह्मा कुमारीज सुन्नी सेवा केंद्र की संचालिका बहन शकुंतला द्वारा सुन्नी क्षेत्र के 100 गांव में चलाए जा रहे व्यसन मुक्ति कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान महामहिम द्वारा समाज सेवा के कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्था के सदस्यों को प्रशंसा पत्र भेंंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुन्नी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित 100 गांवों के लगभग 800 भाई -बहन उत्सव मे शामिल हुए।