रोहड़ू, 17 मई
नगर पंचायत चिड़गांव में मतदान दिवस के अवसर पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत चिड़गांव में कुल 1310 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 80.42 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा लगभग 81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि कुल 1310 मतदाताओं में 670 पुरुष तथा 640 महिला मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि वार्डवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा — वार्ड नंबर 01 में 85.71 प्रतिशत, वार्ड नंबर 03 में 74.14 प्रतिशत, वार्ड नंबर 04 में 65.88 प्रतिशत, वार्ड नंबर 05 में 79.51 प्रतिशत, वार्ड नंबर 06 में 83.38 प्रतिशत तथा वार्ड नंबर 07 में 92.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चिड़गांव में कुल मतदान प्रतिशत 80.42 रहा, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों की जागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।








