सबकी खबर , पैनी नज़र

October 17, 2026 3:25 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 17, 2026 3:25 am

विपिन सिंह परमार ने सभी सदस्यों से की रचनात्मक सहयोग की अपील।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 अगस्त 2022 हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री विपिन सिंह परमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सर्वदलीय बैठक के दौरान सता पक्ष तथा प्रतिपक्ष के सभी माननीय सदस्यों से सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की। गौरतलब है कि आज विधान सभा सचिवालय में पूर्वाह्न 11:00 बजे सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संसदीय कार्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, श्री सुरेश भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष, श्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार, श्री बिक्रम सिंह जरयाल तथा सी0 पी0 आई0 एम0 के नेता एवं माननीय विधायक श्री राकेश सिंघा मौजूद थे। इस अवसर पर श्री परमार ने कहा कि वह अपने दायित्व के बारे में पूरी तरह वाकिफ है तथा उनका सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध रहेगा कि वे सत्र के संचालन में अपना भरपूर सहयोग दें व सदन के समय का सदुपयोग जनहित से जुड़े मुददों को उठाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि लोक सभा तथा विधान सभा लोकतन्त्र के मन्दिर हैं और हि0 प्र0 विधान सभा की अपनी एक उच्च परम्परा तथा गरिमा है। उन्होंने सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध किया कि वे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में भाग लें तथा मंथन से हल निकालने का प्रयास करें।