सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 14, 2026 8:18 pm

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कुलपति समिति कक्ष में ” लोक परंपराओं में भारत बोध ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 अगस्त 2022
पंचनाथ शोध संस्थान शिमला , हिमाचल कला  संस्कृति भाषा अकादमी शिमला और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में 10 अगस्त ,2022 को सुबह 10:30 बजे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कुलपति समिति कक्ष में ” लोक परंपराओं में भारत बोध ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस.पी .बंसल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे जबकि संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक श्री  जे. नंद कुमार जी होंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचनद शोध संस्थान के अध्यक्ष एवं हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद अध्यक्ष बी .के .कुठियाला, जी करेंगे। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश विद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर ज्योति प्रकाश और पंच नद शोध संस्थान पंचकूला के निदेशक डॉक्टर कृष्ण पांडे जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर श्री जे. नंद कुमार द्वारा लिखित पुस्तक” लोक बियोंड फोक” का विमोचन भी किया जाएगा। पंचनद शोध संस्थान अध्ययन केंद्र, शिमला के अध्यक्ष प्रोफेसर मनु सूद ने बताया कि संगोष्ठी का विषय अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रासंगिक है। उन्होंने सभी मीडिया साथियों से संगोष्ठी में मीडिया की दृष्टि से उपस्थित होने का निमंत्रण दिया है। 

अध्यक्ष: पंच नद शोध संस्थान, अध्ययन केंद्र, शिमला, हिमाचल प्रदेश।