सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 11, 2026 12:00 pm

हर घर तिरंगा अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और मजबूती प्रदान करने वाला अभियान : आकाश नेगी

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 10 अगस्त 2022 आजादी के अमृत महोत्सव मनाने को लेकर एबीवीपी ने की तैयारियां शुरू एबीवीपी एचपीयू इकाई शिमला जिले के विभिन्न स्थानों पर फहराएगी 400 तिरंगे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि,आकाश ने कहा कि भारत’ इस शब्द में एक ऐसी समता और एकता फैली हुई है, जो भिन्न-भिन्न जातियों, धर्मो और संप्रदायों को एक धागे में पिरोती है। भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस दिन को हर साल जोश और उत्साह के साथ पूरे देशभर में मनाया जाता है। आज हम जिस आजादी को जी रहे हैं, खुली हवा में सांस ले रहे हैं उसका श्रेय हमारे स्वंतत्रता सेनानियों को जाता है जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर डाला। आजादी का जश्न मनाने के साथ हम इस दिन अपने वीर सेनानियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी समर्पित करते हैं। इसके साथ ही देश के प्रति अपने कर्तव्यों और देशभक्ति का महत्व समझने के लिए भी स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि इस साल स्वतंत्रता दिवस और भी खास है, क्योंकि हम आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं, जिसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का एलान किया है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी 25 वर्षो के संकल्पों को पूरा करने का प्रण लेना है। इस अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक देश भर में 20 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय झंडा ‘तिरंगा’ फहराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं इसके साथ ही देश-भर में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यार्थी परिषद ने भी पूरे भारत में तिरंगे फहराने का लक्ष्य लिया है। इसी अभियान के निमित्त विद्यार्थी परिषद की एचपीयू इकाई ने भी शिमला जिले के घणाण्टी से चौड़ा मैदान तक ऐसे 400 तिरंगे फहराने का लक्ष्य लिया है। इसको लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता शिमला जिले के विभिन्न गांव, पंचायतों में जाकर लोगों से इस अभियान को लेकर मिल रहे हैं और जिले के लोग भी इस अभियान को लेकर उत्साहित हैं। आकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने ठाना है कि इस अभियान को सफल बनाना है क्यूँकि आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहरा सकता है यही नहीं इस बार सूर्यास्त के बाद भी तिरंगा फहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर विद्यार्थी परिषद चतुर्दिक प्रयास कर रही है। उन्होंने शिमला जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यार्थी परिषद का सहयोग करें।