सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 26, 2026 6:49 pm

छात्र संघ चुनाव जल्द हो बहाल : आकाश नेगी*

शिक्षा जगत में प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर एबीवीपी एचपीयू इकाई ने कुलपति को सौम्पा ज्ञापन*

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 10 अगस्त 2022 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश  विश्वविद्यालय इकाई ने आज कुलपति महोदय को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद ने इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि शिक्षा जगत में प्रदेश स्तर पर आ रही विभिन्न समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। अपनी मांगों को विस्तार से बताते हुए आकाश ने कहा कि यूजी पीजी के परीक्षा परिणामों में आ रही अनियमितताओं को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि  परीक्षाओं के 4 महीने बीत जाने के बाद विवि प्रशासन परीक्षा परिणाम घोषित करता है लेकिन इतना समय लेने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन  सही ढंग से परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। इसीलिए परीक्षा परिणामों में आ रही इन अनियमितताओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए। अपनी दूसरी मांग को विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों के दाखिला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाए एवं सभी राजकीय शिक्षण संस्थानों में गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा प्रदान की जाए। अपने किसी मांग को लेकर आकाश ने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनावों को बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि आज देश एवं प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग इन्हीं छात्र संघ चुनावों से निकले हुए हैं।
छात्रों के इस लोकतांत्रिक अधिकार का हनन न करके विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र संघ चुनावों को जल्द से जल्द बहाल करना चाहिए। अपनी चौथी मांग को लेकर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए  एवं महाविद्यालयों में शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को भी शीघ्र अति शीघ्र भरा जाए। अपनी पाँचवी मांग को लेकर आकाश ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परिसर निर्माण हेतु भूमि चयन प्रक्रिया का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए  ताकि वहां पढ़ने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर में पढ़ने का मौका मिले। अपनी अंतिम मांग को लेकर आकाश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि लगभग 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है जो कहीं ना कहीं प्रदेश सरकार एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है  आकाश ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश भर के छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन करेगी जिसके लिए पूर्णत प्रदेश सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार रहेगा।