सबकी खबर , पैनी नज़र

October 16, 2026 5:28 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 16, 2026 5:28 pm

हिमाचल प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों की सूची अंतिम रूप से प्रकाशित

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 16 अगस्त 2022 हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 25 के प्रावधानों के अनुसार तैयार की गई यह सूची भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के बाद 10 अगस्त 2022 को अंतिम रूप से प्रकाशित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह सूची सभी उपायुक्त और एसडीएम कार्यालयों में आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट सीईओ हिमाचल डॉट जीओवी डॉट इन पर भी मतदान केंद्रों की सूची का अवलोकन किया जा सकता है।