सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 3, 2026 10:52 pm

संकट के इस दौर में भाजपा परिवार एवं राज्य सरकार संकल्पबद्ध एवं तत्पर है: सुरेश कश्यप

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 20 अगस्त 2022 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा को हमारा प्रदेश इस वक्त भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया है । इस दौरान कई जगह पर जान – माल का खासा नुकसान हुआ है कई हमारे भाइयों और बहनों को आपदा में अपनी जान गवानी पड़ी है। आपदा में कई लोगों ने अपनों को भी खोया और अपने आशियाने को भी , मंडी और चंबा समेत कई जिलों में बारिश ने हाहाकार मचाया है । पीड़ादायक सूचना प्राप्त हुई है की मंडी के सराज , गोहर और द्रंग में बादल फटने की घटनाएं हुई है , जहां कुछ लोगों के हताहत एवं घायल होने की भी खबर है। प्रदेश के कई जिलों में सड़कें भी बाधित हुई है। संकट के इस दौर में भाजपा परिवार एवं राज्य सरकार संकल्पबद्ध एवं तत्पर है , जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए। आपदा प्रभावित इलाकों में सरकार के निर्देशन में युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहे हैं। आपदा में घायल हुए लोगों को उचित इलाज दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम आपदा से हुए नुकसान का आँकलन कर रही है। हर संभव मदद पीड़ित परिवारों को दी जा रही है ।