सबकी खबर , पैनी नज़र

October 16, 2026 10:03 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 16, 2026 10:03 am

घोड़ों की ग्लैंडर्स बीमारी को अनुसूचित रोग घोषित किया

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 30 अगस्त 2022 राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि घोड़ों में ग्लैंडर्स बीमारी के खतरे को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में इसे अनुसूचित रोग (शेड्यूल्ड डिजीज) के रूप में अधिसूचित किया है। प्रवक्ता ने बताया कि पशुओं में संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम 2009 की विभिन्न धाराओं के तहत पशु पालन विभाग ने प्रदेश में ग्लैंडर्स बीमारी को अनुसूचित रोग घोषित किया है। इसके तहत जिला कुल्लू के कुल्लू उपमंडल को नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया है।