सबकी खबर , पैनी नज़र

May 10, 2026 10:04 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 10, 2026 10:04 am

आम आदमी पार्टी ने शिमला संजौली में जनता से पार्टी के लिए मांगा एक मौका, कांग्रेस और भाजपा एक ही थाली के चटे बटे : गौरव शर्मा

शिमला हिमदेव न्यूज़ 05 सितंबर 2022 आदमी पार्टी ने आज शिमला के संजौली में पार्टी का प्रचार प्रसार किया और जनता को केजरीवाल की नीतियों से अवगत करवाया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा की आम जनता भाजपा की दोगली नीतियों से परेशान है और भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है जिसके चलते आम लोग महंगाई के बोझ से परेशान है तो दूसरी तरफ़ भाजपा अपने चंद दोस्तों को देश का पैसा लुटाने में लगे है। उन्होंने कहा की जनता महंगाई की मार से परेशान है और अपनी आजीविका चलाने के लिए परेशान और हताश व निराश है।भाजपा ने प्रदेश को सिर्फ बेरोजगारी निराशा महंगाई पेपरों को बेचने और हर बार लीक करने जैसी चीजें दी है जिसे प्रदेश की जनता परेशान है और विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रहीं है ताकि भाजपा के खिलाफ वोट करके उन्हें बाहर किया जाए। गौरव शर्मा ने कहा की भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही थैली के चटे बटे है और दोनो दलों ने प्रदेश की जनता को सिर्फ मूर्ख बनाया है ताकि सता हासिल करके अपने चहीतो को फायदा दीया जा सके। उन्होंने कहा की कांग्रेस की नीतियों की वजह से आज कांग्रेस देश मैं खत्म हो चुकी है और अब भाजपा भी उसी राह पर है और जनता को लूटने मैं लगी है तो उनका हश्र भी कांग्रेस की तरह होगा। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी आम जन मानस मैं अपनी जगह बना चुकी है और प्रदेश की जनता पहली पसंद के रूप मैं आम आदमी पार्टी को देख रही है, आगामी विधानसभा चुनावों मैं जनता आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए उत्सुख है। प्रचार में संघठन मंत्री विजय मटू, संदीप ठाकुर, ममता चंदेल, रमला देवी, रवि दत्त, साहिल ठाकुर, योगेश कुमार, दलीप आजाद, नरेंद्र ठाकुर, विकास, यश शर्मा, गोपाल शर्मा, पिंकी देवी , डा जितेंद्र और अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।