सबकी खबर , पैनी नज़र

October 26, 2026 3:17 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 26, 2026 3:17 pm

आईओसी ने राज्यपाल की उपस्थिति में स्पिति फार्मर्स सोसायटी को सौंपा चैक

शिमला हिमदेव न्यूज़ 08 सितम्बर, 2022 इंडियन ऑयल कार्पाेरेशन (आईओसी) लिमिटेड के अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति में जिला लाहौल एवं स्पिति के चिचम स्थित स्पिति फार्मर्स सोसायटी को 7,23,800 रुपये का चैक भेंट किया। आईओसी द्वारा यह वित्तीय सहायता स्पिति घाटी के ऊंचे जनजातीय क्षेत्रों में आजीविका सुधार के लिए जौ के वैज्ञानिक और अभिनव मूल्यवर्धन के लिए उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर राज्यपाल ने आईओसी लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में विकास और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर आईओसी के मंडलीय कार्यालय शिमला के रिटेल हेड जितेंद्र कुमार ने स्पिति फार्मर्स सोसाइटी के महासचिव कालजंग लाडे को वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा।