शिमला हिमदेव न्यूज़ 25 सितंबर, 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सह चुनाव प्रभारी देविंद्र सिंह राणा, संगठन महामंत्री पवन राणा और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखा।
कश्यप ने कहा की यह कार्यक्रम हमें जीवन में इस दिशा प्रदान करता है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें भारत के सभी राज्यों और क्षेत्रों के बारे में पता चलता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वी जन्मजयंती पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पुष्पांजलि अर्पित की एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जन्म जयंती पर शत-शत नमन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सह चुनाव प्रभारी देविंद्र सिंह राणा, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सचिव प्यार सिंह कंवर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने भाजपा संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वी जन्मजयंती पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पुष्पांजलि अर्पित की।
सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा की कार्यशैली पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन प्रणाली पर आधारित है। इस कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर एक पत्र का उद्बोधन भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कश्यप द्वारा पड़ा गया।कश्यप ने कहा भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 1916 में आज ही के दिन यानी 25 सितंबर को हुआ था। कश्यप ने कहा एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जन्म जयंती पर शत-शत नमन, उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया , उनके विचार देशवासियों और प्रदेशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
[democracy id="1"]
🇮🇳 राष्ट्रीय दिनांक 🇮🇳 शुक्र वार 🇮🇳
himdevnews
Himachal Samachar 17 10 2024
himdevnews
भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा
himdevnews