सबकी खबर , पैनी नज़र

September 22, 2026 4:18 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 22, 2026 4:18 pm

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हमीरपुर पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 09 अक्तूबर, 2022: भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हमीरपुर पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। हिमाचल बहुत भाग्यशाली है कि उसे हिमाचल से राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है क्योंकि नड्डा हिमाचल के बेटे हैं। जगत प्रकाश नड्डा का अनुभव बहुत विशाल है और उनके दौरे से कार्यकर्ताओं को व्यापक लाभ हुआ है। खन्ना ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्राप्त मार्गदर्शन पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।