शिमला हिमदेव न्यूज़ 14 अक्तूबर, 2022: हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए आज तारीखों का ऐलान हो गया। इसके साथ ही प्रदेश में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।नामांकन के दिन तक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाया जा सकता है। रैंप , पेयजल एवं छायांकित क्षेत्र व अन्य सुविधाएं चुनाव आयोग ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैंप , पेयजल एवं छायांकित क्षेत्र व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कुछ मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। कुछ मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा किया जाना है। चुनाव आयोग ने कहा कि 80 साल के ज्यादा उम्र के लोग, दिव्यांग, या कोरोना संक्रमित अगर बूथ पर नहीं आ पाते हैं तो उनके घर जाकर वोट ली जाएगी। 80 साल के ज्यादा उम्र के 1.82 लाख मतदाता हैं। आयोग के कर्मचारी 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए मतदान के लिए घरों में जाएंगे, प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।चुनाव आयोग ने कहा कि सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाए जाएंगे। सभी लोगों को उनके घर से दो किलोमीटर के अंदर ही पोलिंग स्टेशन देने की कोशिश की गई है। इसके अलावा नए मतदाता नामांकन तक जुड़ सकेंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगए विकलांग या कोविड संक्रमित जो वोट देना चाहते हैं और वह लोग पोलिंग बूथ तक नहीं आ सकते हैं। ऐसे मतदाताओं को आयोग घर जाकर मतदान करने की सुविधा देगा।हिमाचल में मतदान प्रतिशत को बढ़ाना लक्ष्यमुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल में मतदान प्रतिशत को बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। पिछले विधानसभा चुनाव में जहां वोट प्रतिशता कम रही है उन क्षेत्रों पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी और वहां पर मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर काम किया जाएगा। आयोग के अनुसार इस बार पोलिंग स्टेशनों में से कुछ में 100 फीसद महिला कर्मी होंगी। इस कदम से आयोग महिला सशक्तिकरण का संदेश देना चाहती है। हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। हिमाचल में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन में 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं 3 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।






