Jaipur: अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) पर आयकर छापे (Income tax raid) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आयकर विभाग (Income tax department) ने सोनू सूद के देशभर के 28 ठिकानों पर छापेमारी की है. मुंबई (Mumbai), लखनऊ (Lucknow), कानपुर (Kanpur), जयपुर (Jaipur), दिल्ली (Delhi) और गुड़गांव में छापा मारा गया है.
1.8 करोड़ नकद धनराशि अब तक बरामद हुई है. 11 लॉकर्स का खोला जाना अभी बाकी है. अभिनेता सोनू सूद का 20 करोड़ का लेनदेन टैक्स जांच के दायरे में है. वहीं, अघोषित लेनदेन, बोगस फर्म और फर्जी फर्मों को चेक भुगतान के दस्तावेज भी मिले हैं.
यह भी पढ़ें- एक्टर Sonu Sood पर आयकर छापे का मामला, Jaipur में भी की गई सर्च
सोनू सूद के फाउंडेशन ने 18.94 करोड़ रुपये का डोनेशन (Donation) लिया है. 1.9 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों में फाउंडेशन ने खर्च किए. 17 करोड़ रुपये का बैलेंस अभी तक खातों में मौजूद है. विदेश से 2.1 करोड़ रुपये भी FCRA नियमों की जांच के दायरे में मिला.
लखनऊ के इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप का 65 करोड़ का लेनदेन में टैक्स अनियमितता पाई गई है. जयपुर में इंफ्रा कम्पनी का 175 करोड़ का लेनदेन संदिग्ध है. वहीं, अभी भी अभिनेता के ठिकानों पर आयकर की टीमें मौजूद हैं.








