सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 4, 2026 5:53 pm

सीएम जयराम के खास 2 सचिव जा रहे दिल्ली

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 18 नवंबर, 2022 हिमाचल में अभी चुनाव मतदान हुआ है, परिणाम आने बाकी हैं। दिसंबर तक नई सरकार बनेगी। इससे पहले ही नई सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी होने लगी हैं,क्योंकि सरकार के खास अधिकारी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा और प्रधान सचिव रजनीश ने दिल्ली का टिकट कटवा लिया है। राज्य सरकार ने भी इन दोनों आला अधिकारियों को दिल्ली जाने की मंजूरी दे दी है। अब बस इन्हें केंद्र से जॉइनिंग ऑर्डर्स मिलने का इंतजार है। केंद्र में उनकी इंपैनलमेंट अतिरिक्त सचिव के पद पर हुई है। सुभाशीष पांडा को प्रतिनियुक्ति पर केंद्र भेजने के लिए मुख्य सचिव से NOC भी जारी हो गई। पांडा इसी साल बने थे प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा वर्ष 2021 में प्रतिनियुक्ति से लौटेथे। वह इसी साल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बने। इससे पहले भी वे सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों को देख चुके हैं। मुख्यमंत्री के महकमे लोक निर्माण और पर्यटन विभाग जैसे महत्वपूर्ण कार्यभार भी वह संभाल चुके हैं। मौजूदा समय में उनके पास मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद के अलावा स्वास्थ्य, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और आबकारी विभाग की जिम्मेदारी है। प्रधान सचिव रजनीश शर्मा भी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे हैं। मुख्य सचिव ने रजनीश शर्मा को दिल्ली जाने की मंजूरी दे दी है। रजनीश शर्मा ढाई साल पहले ही प्रतिनियुक्ति से लौटे थे। सरकार में उन्हें शिक्षा, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और सूचना एवं प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी थी।