सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 27, 2026 9:38 am

petrol diesel price increased or decreased check todays latest rates by sms 19 september pcup | Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए अपने शहर में आज के रेट

Petrol Diesel Price Today  2021: देश में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज (रविवार) यानी 19 सितंबर, 2021 को भी स्थिर हैं. यह लगातार 14वां दिन है, जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानें लखनऊ-नोएडा के आज के रेट

इससे पहले, पिछले रविवार को पेट्रोल-डीजल में क्रमश: 15 पैसे तक की कटौती की गई थी. लेकिन अब भी प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर बनी हुई है. तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर रहा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 96.19 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है. 

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का Rate
तेल कंपनियों द्वारा इस कटौती के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं. देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं और कई शहरों में तो डीजल भी 100 रुपये से ज्यादा में बिक रहा है. मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है.

 

रामपुर: दो लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे बंदर, पेड़ से बरसाए 500-500 के नोट

सितंबर के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक दो बार कम हुई हैं. लेकिन दरें ऊंची बनी हुई हैं.1 सितंबर, 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई और फिर 5 सितंबर, 2021 को भी ऑटो ईंधन की दरों में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी. यानी सितंबर में अब तक ईंधन के रेट में 15 पैसे तक की गिरावट आई है.

पेट्रोल-डीजल के प्रमुख शहरों में आज के भाव

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.

हर शहर में अलग-अलग Rate क्यों?

हर शहर में पेट्रोल का रेट अलग-अलग होने की वजह Tax है. वहीं, अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं. वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं. शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है. बता दें कि हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं. 

केंद्र और राज्य सरकारें वसूलती हैं भारी टैक्स

पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है. पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होता है, ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं.

SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीज़ल का भाव

आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे. शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा. मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा.

इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं. HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं. खुदरा ईंधन के भाव नये रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच चुके हैं. ऐसे शहरों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है.

Video: 10 साल से अकेली रह रही व्हेल का फूटा गुस्सा, शार्क ने टैंक पर पटका सिर, लोग हुए दुखी

WATCH LIVE TV

 

Source link