सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 22, 2026 12:59 pm

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए ट्रायल

शिमला हिमदेव न्यूज़ 17 दिसम्बर, 2022 युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2022 के लिए टीमों के चयन के लिए ट्रायल लूहणू खेल परिसर बिलासपुर में करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लड़कियों की कबड्डी टीम के चयन के लिए ट्रायल 19 दिसंबर, 2022 को प्रातः 10 बजे तथा लड़कों की बॉलीवाल टीम के चयन के लिए ट्रायल 20 दिसंबर, 2022 को प्रातः 10 बजे से आरंभ होंगे।
इन स्पर्धाओं के लिए वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिनका जन्म एक जनवरी, 2004 के उपरांत हुआ है। इसके लिए आयु प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र और कम से कम पांच वर्ष पहले नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र में से कोई दो प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य हैं।
उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी अपने शैक्षणिक, आयु प्रमाण एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों का एक सैट सत्यापित, फोटो कॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित लूहणू खेल परिसर बिलासपुर को रिपोर्ट करें।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2022 का आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी, 2023 तक मध्य प्रदेश में किया जाएगा।