सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 7:55 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 7:55 pm

जेओए (आईटी) अभ्यर्थी प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

शिमला हिमदेव न्यूज़ 27 दिसम्बर, 2022 जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उनसे जेओए (आईटी)-817 की चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) द्वारा 21 मार्च, 2021 को आयोजित की गई थी।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि युवाओं का भर्ती एजेंसियों पर विश्वास बना रहे।