सबकी खबर , पैनी नज़र

June 27, 2026 2:54 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 27, 2026 2:54 pm

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 28 दिसम्बर, 2022 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वर्ष 2023 के लिए सरकारी कैलेंडर जारी किया। इस कलेंडर मे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चित्र तथा जी-20 लोगो थीम भी मुद्रित किए गए है। इस कलेंडर का प्रकाशन हिमाचल प्रदेश मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहाकार मीडिया नरेश चौहान, विधायक संजय अवस्थी, नियंत्रक मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग प्रभा राजीव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
यह कलेंडर 05 जनवरी, 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।