सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 6:29 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 6:29 pm

जल विद्युत क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही एक खुली नीति लाएगीः मुख्यमंत्री

शिमला हिमदेव न्यूज़ 29 दिसम्बर, 2022 निजी कंपनियों को जल विद्युत क्षेत्र में निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही एक खुली नीति लाएगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां साईं इटर्नल फाउंडेशन, न्यू शिमला द्वारा दी गई प्रस्तुति के अवलोकन के उपरांत कही।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी विद्युत परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए ताकि राज्य इन परियोजनाओं की रायल्टी से वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक जगत सिंह नेगी, सुंदर सिंह ठाकुर और कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, सचिव ऊर्जा राकेश कंवर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।