सबकी खबर , पैनी नज़र

June 27, 2026 1:40 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 27, 2026 1:40 pm

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकानाएं दी

शिमला हिमदेव न्यूज़ 31 दिसम्बर, 2022 राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नववर्ष-2023 की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि नववर्ष प्रदेशवासियों के जीवन मे खुशी और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा और हिमाचल प्रदेश विकास के सभी क्षेत्रों में प्रगति करेगा।
प्रदेशवासियों के नाम अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष-2023 उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण से वर्ष-2023 में हिमाचल प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।