शिमला हिमदेव न्यूज़ 07 जनवरी, 2023: राजधानी शिमला के कैथू जेल में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी ने बाथरूम में आत्म हत्या कर ली है। 30 साल के आरोपी नेमल उराव ने बाथरूम में कंबल का फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली। आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।आरोपी निर्मल उराव, बारह गुड़िया, राजादंगा जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। नौ दिन पहले निर्मल ने अपनी पत्नी पुश्तिा उराव (32) को मौत के घाट उतार दिया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और कैथू जेल में बन्द था।
Post Views: 34







