सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 12:37 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 12:37 pm

आनी की तलूना पंचायत के तलिनिधार में आग की भेंट चढ़ा दो मंजिला रिहायशी मकान लाखों की सम्पति पलभर में स्वाह

आनी (हिमदेव न्यूज़) 07 जनवरी, 2023: आनी खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तलूणा के तलिनिधार में श्याम दास नामक गरीब ग्रामीण का 6 कमरों का दो मंजिला रिहायशी मकान शनिवार दोपहर बाद जंगल की आग की चपेट में आने से  जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में प्रभावित परिवार के घर का सारा सामान. कपड़े तथा वर्षभर की सारी पूंजी नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार तलूना पंचायत में जंगल की आग ने इन दिनों भयावह रूप धारण किया हुआ है। इसी बीच शनिवार को तलिनिधार(ओल्वा) गांव का श्याम दास जब अपनी मेहनत मजदूरी करने घर से वाहर गया हुआ था. तो जंगल की आग तलिनिधार की ओर बढ़ी और आग की भयावह लपटों ने श्याम दास नामक गरीब ग्रामीण के दो मंजिला रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान देखते ही देखते पलभर में राख हो गया। हालांकि आगजनी की भनक लगते ही स्थानीय ग्रामीण व  प्रभावित श्याम दास फौरन घटनास्थल पर पहुंचें और आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया. मगर आग की भयावह लपटों के आगे ग्रामीणों के सारे प्रयास बिफल हो गए। इस अग्निकांड में प्रभावित श्यामदास का सब कुछ नष्ट हो गया। पति पत्नी व उसके दो बच्चों सहित चार व्यक्तियों का परिवार शुष्क ठण्ड में बेघर हो गया। अग्निकांड में प्रभावित परिवार का मकान सहित घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग को बुझाने के लिए हालांकि आनी से अग्निशमन का वाहन भी घटनास्थल पर पहुंचा. लेकिन प्रभावित परिवार का मकान सड़क से 1 किमी दूर होने की बजह से प्रयास सफल नहीं हो सके। इस आगजनी की सूचना मिलते ही आनी प्रशासन की ओर से तहसीलदार दलीप शर्मा राजस्व व पुलिस टीम तथा पंचायत प्रधान के साथ घटनास्थल पर पहुंचें और आगजनी की घटना का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करवाई।उन्होने आगजनी से प्रभावित परिवार को खाने पीने तथा कम्बल तिरपाल के साथ प्रशासन की ओर से 10 हजार रु की फौरी राहत प्रदान की है। इस घटना पर आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने गहरा दुःख प्रकट किया है।उन्होंने प्रभावित परिवार को जल्द उचित सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया।