सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 10:54 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 10:54 am

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया

शिमला हिमदेव न्यूज़ 11 जनवरी, 2023: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सैक्टर में 14 डोगरा रेजीमेंट के तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इनमें से दो जवान हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे।
जिला एवं तहसील हमीरपुर के गांव तलासी खुर्द के जवान अमित शर्मा (23) पुत्र विजय कुमार तथा ऊना जिला की धनारी तहसील के मंडवारा गांव के हवलदार अमरीक सिंह (39) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के माछिल सैक्टर में तैनात थे और मंगलवार देर रात को अग्रिम क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान उनका वाहन गहरी खाई में गिर गया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से शहीदों के परिवार के सदस्यों को संकट की इस घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
उन्होंने दुर्घटना में शहीद जम्मू के मजुआ उत्तमी गांव के नायब सूबेदार पुरूषोत्तम कुमार की शहादत पर भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी शहीद हुए इन जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सेना के जवानों एवं भूतपूर्व सैनिकों की सेवाओं का हमेशा सम्मान करती है और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।