सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 10:55 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 10:55 am

अवैध खनन गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए उठाए जा रहे कड़े कदम: मुकेश अग्निहोत्री

शिमला हिमदेव न्यूज़ 11 जनवरी, 2023 उप-मुख्यमंत्री ने घालूवाल में किया जन समस्याओं का निपटारा
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज घालूवाल में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा भी की।  
इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में खनन माफिया काफी सक्रिय रहा है और इन गतिविधियों पर पूर्ण रूप से नकेल कसना सरकार की प्राथमिकता है। अवैध खनन पर रोक लगाने और नशीले पदार्थों के खिलाफ शीघ्र ही एक निर्णायक अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खनन माफिया पर भी कड़ी नज़र रखने तथा नशे की रोकथाम के प्रति जागरूकता अभियान चलाने और इस तरह के मामलों को पड़ोसी राज्यों से भी उठाने के निर्देश दिए।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्वां नदी के तटीयकरण पर 1500 करोड़ रुपयेे व्यय किए गए हैं और इसे नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी पेयजल स्त्रोतों से संबंधित किसी भी सरकारी सम्पति को हानि पहुंचाने संबंधी मामलों की भी तुरंत सूचना दें और आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाएं।
 उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र में लगभग 80 करोड़ रूपये की सिंचाई योजना निर्मित की जाएगी, जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए तथा पेयजल स्त्रोतों की वस्तुतः स्थिति से अवगत करवाने को कहा।मुकेश अग्निहोत्री ने लोक निर्माण विभाग को प्रदेश के सबसे लंबे हरोली-रामपुर पुल पर तय समय अवधि के भीतर सोलर लाईट लगाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पंडोगा-त्यूड़ी प्रस्तावित पुल की भी डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हरोली में आधुनिक कॉलेज बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि हरोली स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सीय सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन, प्रदेश कांग्रेस सचिव सतीश बिट्टू, अशोक ठाकुर, जिला प्रधान रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव सुभद्रा देवी के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।