सबकी खबर , पैनी नज़र

October 12, 2026 3:42 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 12, 2026 3:42 pm

राजधानी के भट्टाकुफर में व्यक्ति की हत्या,कातिल फरार

शिमला हिमदेव न्यूज़ 14 जनवरी 2023: राजधानी के भट्टाकुफर में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है । अज्ञात बदमाशो ने तेजधार हत्यार से नेपाली को मौत के घाट उतारा और फिर उसका शव पार्किंग में फैंक कर फरार हो गए । पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी हत्यारो की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार नेपाली के चेहरे से लेकर शरीर पर और गुप्तांग के पास किसी तेजधार हत्यार से प्रहार कर उसे मोत के घाट उतारा गया है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को बबलू खडक़ा पुत्र राम बहादुर नेपाल निवासी ने शिकायत दी है कि उसका बड़ा भाई बिट्टू छकड़ैल भट्टाकुफर मे करियाणा की दुकान करता था। इसकी चार बेटियां है। वीरवार को वे अपने भाई के साथ सुबह 10 बजे संजौली गया और शाम को साढ़े चार बजे कमरे में पहुंचे। देर रात उसका भाई कमरे नही था और कमरे का मुख्य दरवाजा भी खुला था। भाई के फोन पर कई बार फोन किया, लेकिन उसका नंबर व्यस्त आ रहा था। इसके बाद वे सौ गया। सुबह पता चला कि उसके भाई शव भट्टाकुफर पार्किग से आगे पड़ा है। इसने तुरंत मौके पर पंहुचा तो देखा कि इसके भाई का शव रास्ते में पड़ा था । इसकी मुंह आंख चेहरे पर चोटे लगी थी है। उसने आशंका जताई है कि किसी ने इसके भाई की हत्याकर शव को रास्ते में फेंक दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है