सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 7:42 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 7:42 am

मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जन संपर्क संजय अवस्थी ने कार्यभार संभाला

शिमला हिमदेव न्यूज़ 16 जनवरी, 2023: मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जन संपर्क विभाग संजय अवस्थी ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों, प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित अन्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि विभाग का सुदृढ़ीकरण उनका ध्येय है और प्रदेश सरकार की नीतियों को प्रभावशाली तरीके से जन-जन तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करेंगे।