सुन्नी (हरीश गौतम) 17 जनवरी 2023: संघ के अध्यक्ष डॉ नीरज मोहन एवं महासचिव डॉ मधुर गुप्ता ने OPS के महानायक माननीय मुख्य मंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी और उनकी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए 20 वर्ष बाद OPS बहाली को ऐतिहासिक करार दिया है संघ के महासचिव डॉ मधुर गुप्ता ने कहा की OPS महानायक ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने स्वर्णिम अक्षरों में एक नया इतिहास लिख डाला है जिसे प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी ताउम्र याद रखेंगे
संघ ने माननीय पशु पालन एवं कृषि मंत्री चंदर कुमार जी का धन्यवाद करते हुए उनसे विनम्र आग्रह किया है की उनका आशीर्वाद विभाग पर सदैव बना रहे और उनकी मंत्री परिषद में विभाग कामयाबी की बुलंदियों को छुए संघ ने शिमला ग्रामीण के युवा विधायक एवं माननीय पीडब्ल्यूडी मंत्री राजा विक्रमादित्य सिंह जी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वो पिछले कई वर्षों से OPS की मांग को लगातार सरकार के समक्ष उठाते आए हैं और उन्होंने इस मुद्दे पर हमेशा ही सकारात्मक प्रयास करते हुए संघ को आश्वस्त किया था की पहली ही कैबिनेट में प्रदेश सरकार OPS बहाल कर देगी हिमाचल प्रदेश पशु चिकित्सा अधिकारी संघ ने सरकार के साथ साथ राज्य स्तरीय NPSEA एसोसिएशन एवं सम्पूर्ण मीडिया का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है और कहा है की उनके प्रयासों के बिना ये सब एक ना पूर्ण होने वाले सपने जैसा था मगर मीडिया और NPSEA के प्रयासों से सरकार ने आते ही इस सपने को सच कर दिखाया
धन्यवाद सहित
डॉ मधुर गुप्ता
महासचिव,हिमाचल प्रदेश पशु चिकित्सा अधिकारी संघ








